
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि आदित्यपुर स्थित एन.आई.टी (डी.ए.बी. स्कूल) गेट के सामने स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल एवं चबूतरा काफी जर्जर हो चुका है। साथ ही, उक्त स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस स्थल के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत को लेकर पूर्व में कई बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मेयर से मांग की कि एन.आई.टी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का शीघ्र सौंदर्यीकरण कराया जाए तथा चबूतरे का पुनर्निर्माण कर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा, लालबाबू सरदार और कृष्णा आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
