• Thu. Apr 16th, 2026

धनबाद में सादगी से मनाया गया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का 69वां जन्मदिवस

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2025
crescent ad

 

 

धनबाद, 13 मई 2025 — विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का 69वां जन्मदिवस धनबाद में श्रद्धा और भक्ति के साथ सहज रूप से मनाया गया। यह आयोजन न केवल एक जन्मोत्सव था, बल्कि विश्व देश शांति, सामूहिक साधना और सेवा की भावना को समर्पित था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे समूह साधना, ध्यान और सुदर्शन क्रिया से हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित साधकों ने गुरुदेव के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और देश कल्याण की कामना के साथ ध्यान किया

सांध्यकालीन सत्र में शाम 6 बजे से ध्यान, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जप, भक्ति सत्संग और गुरु पूजा का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थितजनों को गहरे आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ दिया। कार्यक्रम के अंत में 200 से अधिक प्रतिभागियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन फैकल्टी सदस्य मयंक सिंह, सोनाली सिंह और सोनी कुमारी ने किया। आयोजन में कुंदन कुमार, पंकज सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बिनोद तुलसियन, प्राचार्य सुमंत मिश्रा, स्वाति टंडन, अनिल बर्नवाल, गौरी शंकर, सुतापा मंडल, अरुमिका घोष, राजेश टंडन, रामाधार प्रसाद, अन्नपूर्णा दास, रंजिता प्रसाद, अपर्णा दास, साक्षी अग्रवाल, प्ररुप सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस विशेष अवसर ने न केवल गुरुदेव के विचारों और शिक्षाओं को जनमानस तक पहुँचाया, बल्कि लोगों को आंतरिक शांति, सामूहिक चेतना और सेवा भाव से भी जोड़ा।

मयंक सिंह

वरीय प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग

मीडिया प्रभारी धनबाद एबीसी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *