• Wed. Nov 4th, 2026

आस्तिक महतो बने JLKM के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

admin's avatar

Byadmin

Nov 4, 2026
crescent ad

 

गम्हरिया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने युवा नेता आस्तिक महतो को गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रति उनकी लगातार सक्रियता, जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों और समाज के गरीब, गुरबा, वंचित एवं मजदूर वर्ग की आवाज बुलंद करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है।

 

आस्तिक महतो लगातार क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाते रहे हैं। वे आम जनता के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय रहते हैं। उनकी इसी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रखंड अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

 

उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि आस्तिक महतो के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *