• Sat. Jun 13th, 2026

Adityapur : जन कल्याण मोर्चा ने जल संकट के खिलाफ आकाशवाणी के समीप महाधरना संपन्न, प्रशासन ने दिए कई अहम आश्वासन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट के विरोध में पटेल चौक स्थित आकाशवाणी कार्यालय के समीप एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ यह धरना शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की, जबकि संघ के संरक्षक एस.के. सवाई ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा ने किया। धरना में नगर निगम क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रमुख रूप से वार्ड संख्या-2 की पार्षद सुप्रिया महतो, वार्ड-6 के धनंजय गुप्ता, वार्ड-17 की नीतू शर्मा, वार्ड-30 के सुधीर चौधरी, वार्ड-15 के नथुनी सिंह तथा वार्ड-16 की पार्षद राजा रानी महतो मौजूद रहीं। इसके अलावा सैकड़ों युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी धरना में शामिल हुए। धरना के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। इसमें आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जुडको के डीजीएम संतोष चौबे, प्रोजेक्ट मैनेजर नयन मोदक, जिंदल के जीएम पीयूष सिंह तथा नगर निगम के कार्यपालक अभियंता कैलाश झा शामिल थे।
*बैठक के दौरान जलापूर्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों ने
निम्नलिखित आश्वासन दिए*
सीतारामपुर स्थित 30 एमएलडी जल शोधन संयंत्र को हर हाल में 15 जुलाई 2026 तक नियमित रूप से चालू कर दिया जाएगा। आरआईटी थाना क्षेत्र के सहारा गार्डेन एवं आदित्य सिंडिकेट के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के भीतर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य लंबित उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सापड़ा स्थित 60 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
वन विभाग से 8.045 हेक्टेयर भूमि की अनापत्ति मिलने के बाद बिजली लाइन का कार्य पूरा कर दिसंबर 2027 तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ड संख्या-16 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 7 लाख रुपये की स्वीकृति देकर 10 दिनों के भीतर कार्य शुरू किया जाएगा। सीतारामपुर प्लांट चालू होने के बाद वार्ड संख्या-17 जैसे ड्राई जोन क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई है।
महाधरना में डॉ. लाल मोहन महतो, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, शशांक कुमार गांगुली, चंद्रमा पांडे, निहार रंजन होर, दुखहरण पंडित, शारदा देवी, लिली दास, देवांग चंद मुखी, देव प्रकाश, मदन सिंह, दिवाकर झा, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे, आशुतोष कुमार, ऋषि कुमार, दिलीप साव, अजय कुमार सिंह, रविशंकर पासवान, सुमन विश्वकर्मा, प्रदीप रथ, विमल कुमार सिंह, सरयू पासवान, रमेशचंद्र उपाध्याय, बी.पी. श्रीवास्तव, अनीता केराई, अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, अभियंता अमरेश कुमार, अभिजीत महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजकों के अनुसार धरना में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने घोषणा की कि 19 जुलाई 2026 को रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रशासन द्वारा किए गए वादों की प्रगति की समीक्षा होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जनता और मीडिया के समक्ष किए गए आश्वासनों के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता पाई गई तो इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *