• Sat. Jun 13th, 2026

सरायकेला में शिक्षकों को योग का विशेष प्रशिक्षण, थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला:* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत *बालक मध्य विद्यालय सरायकेला* में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम *‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’* निर्धारित की गई है। इसी थीम को केंद्र में रखकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे विद्यार्थियों और समुदाय को योग के लाभ बता सकें।

 

शनिवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण में प्रखंड स्तरीय संकुल के *शारीरिक शिक्षा शिक्षक* एवं *नोडल शिक्षक (खेल)* शामिल हुए। प्रशिक्षण में योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और वृद्धावस्था में योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण के बाद आगामी 15 जून को सभी संकुलों में संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक भाग लेंगे।

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल साधन सेवी महेश महापात्र, बालक मध्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कंचन सिन्हा, शिक्षिका रीना शेट्टी, रवि पडिहारी, मनोज महतो सहित प्रखंड के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

विभाग का लक्ष्य है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी से वृहद स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *