• Sat. Jun 13th, 2026

पर्जन्य बीएड कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 24, 2025
crescent ad

 

बलियापुर : पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर के छात्र-छात्राओं की ओर से  शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण से निकलकर अगल-बगल इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले बाइक वालों को कलम भेंट कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लोगों को स्वयं एवं परिवार के अन्य सदस्यों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को कहा। अपनी सुरक्षा के लिए बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने की जरूरत बताया। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर स्मृति नागी के अलावा कॉलेज के अन्य शिक्षक  कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *