
*सरायकेला।* झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा (17 से 27 नवंबर, 2026) के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला द्वारा आगामी *22 नवंबर, 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से* रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत सरायकेला-खरसावाँ एवं आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी *सुश्री आशा मैक्सीमा लाकड़ा* ने बताया कि रोजगार मेले में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रूंगटा माइन्स लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, पूर्णिमा नेत्रालय, जय सस्पेंशन, बीके स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्रीउन्नत मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, टाटा स्टील फाउंडेशन, ब्रावो सिक्योरिटी, संजीव रमन सिक्योरिटी एजेंसी, मागवास मशीन प्रोटेक्शन, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, ज्ञानचंद इंजीनियरिंग एवं यूनिक सॉल्यूशन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेले के माध्यम से डीआरआई फिटर, सीनियर इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, गैस कटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑटोमोबाइल तकनीशियन, सर्विस सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, कैशियर, केमिस्ट, सेफ्टी ऑफिसर, क्वालिटी असिस्टेंट, सीएनसी ऑपरेटर, सीएमएम ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर, नर्स, ड्राइवर, रिसेप्शनिस्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, लैब ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर, ऑटोकैड डिजाइनर सहित विभिन्न पदों पर कुल *1200 से अधिक रिक्तियों* के विरुद्ध मुख्यतः सरायकेला-खरसावाँ, चाईबासा एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा *₹15,000 से ₹65,000 प्रतिमाह* तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी—
– निःशुल्क बस सेवा
– कैंटीन सुविधा
– पीएफ एवं ईएसआईसी
– इंसेंटिव एवं अन्य लाभ
*पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता*
– *आयु सीमा :* 18 से 50 वर्ष
– *शैक्षणिक योग्यता :* 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए।
इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावाँ में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
*उक्त रोजगार मेले की संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।*
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
