• Tue. May 26th, 2026

भ्रष्टाचार रोधी व्यवस्था में डीवीसी को मिली बड़ी उपलब्धि, ISO 37001 प्रमाणन हासिल

admin's avatar

Byadmin

May 26, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/कोलकाता –

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को भ्रष्टाचार रोधी प्रबंधन प्रणाली (ABMS) के सफल क्रियान्वयन के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ISO 37001 प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन डीवीसी की पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष, डीवीसी ने मुख्य सतर्कता अधिकारी की उपस्थिति में प्रमाणपत्र का अनावरण किया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं के प्रमुख और अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसी अवसर पर डीवीसी के प्रशिक्षण एवं विकास विभाग द्वारा तैयार “डीवीसी की भ्रष्टाचार रोधी प्रबंधन प्रणाली” मॉड्यूल को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर लॉन्च किया गया। डीवीसी की इन-हाउस विजिलेंस टीम द्वारा विकसित यह ऑनलाइन कोर्स अब सभी अधिकारियों के लिए उपलब्ध रहेगा।

 

डीवीसी प्रबंधन ने इसे निगम में सुशासन, सतर्कता और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *