• Mon. Sep 14th, 2026

Adityapur : वार्ड-17 में तीन हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन,नेक कार्य के लिए पार्षद को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 में धार्मिक एवं विकास कार्यों की सौगात दी गई। शिव-काली मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही वार्ड में एक साथ तीन हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन स्थानीय पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा द्वारा किया गया।
हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पार्षद नीतू शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
मौके पर श्रीमती नीतू शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने वार्डवासियों के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *