

बोकारो/ अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन (IHMO) ने संगठन विस्तार करते हुए नई पदाधिकारियों की सूची जारी की है. इस सूची में बोकारो की अधिवक्ता आयशा परवीन को झारखंड प्रदेश ब्यूरो चीफ कोऑर्डिनेटर का अहम दायित्व सौंपा गया है. उनके मनोनयन से संगठन से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है.

नव मनोनीत प्रदेश ब्यूरो चीफ कोऑर्डिनेटर अधिवक्ता आयशा परवीन ने वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं संगठन के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. इस्तियाक अहमद को फोन पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि IHMO के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर केपी अहमद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई सूची जारी की है.
आयशा परवीन ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपी अहमद का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी. अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के बैनर तले मानवाधिकार संरक्षण, मीडिया सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए झारखंड में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाया जाएगा. प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी.”
आयशा परवीन को यह जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपी अहमद के फैसले को सराहनीय बताया और उन्हें धन्यवाद दिया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आयशा परवीन की कानूनी समझ और सामाजिक सक्रियता का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा.
मनोनयन की खबर सामने आते ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलीम रजा, डॉक्टर सादाब हुसैन, संतोष नायक, अधिवक्ता पुष्पा देवी, चुनमुन कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. कई लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप स्टेटस और फोन कॉल के जरिए शुभकामनाएं दीं, वहीं कई साथी उनके आवास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से मिले और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.
गौरतलब है कि IHMO मानवाधिकार संरक्षण, मीडिया कर्मियों के हित और सामाजिक मुद्दों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठन है. झारखंड में आयशा परवीन की नियुक्ति को संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
