• Thu. Apr 16th, 2026

बड़कागांव झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 12, 2025
crescent ad

 

बड़कागांव: बड़कागांव झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ प्रखंड स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन जीडीएम प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार भवन में बुधवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार एवं प्रखंड सचिव जागेश्वर प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से प्रजापति समाज के लोग पहुंचकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ सामाजिक एकता पर बिशेष बल दिया गया। वही हमारे समाज में व्यापक कुरीतियों को मिटाने साथ ही साथ सामाजिक एकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कुम्हार महासंघ मे पहुंचकर सबको शुभकामनाएं दिया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित बिशिषट अतिथि जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, जिला संरक्षक सुखदेव राम प्रजापति, विष्णु प्रजापति , महेश प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र प्रजापति,

ने कहा कि समाज में मिलजुल कर रहे और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाए। वहीं शिक्षा पर जोर देने व नशाखोरी से दूर रहने पर जोर दिया। वहीं नव निर्वाचित ग्राम अध्यक्षको को माला पहनाकर सम्मानित किया गया इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और गिले शिकवे को मिटाकर समाज में एकता का परिचय दे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखंड सचिव जागेश्वर परजापति प्रखंड कोषाध्यक्ष झामन प्रजापति

प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू प्रजापति कृष्ण प्रजापति, रंजीत पंडित ,छककन प्रजापति प्रखंड संरक्षक उमेश प्रजापति ,गुरदयाल प्रजापति ,

अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *