• Tue. May 5th, 2026

पंजाब के फरीदकोट में बादल के काफिले को रोकने की कोशिश, अकाली दल कार्यकर्ताओं से हाथापाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2023
crescent ad

 

पंजाब। पंजाब के फरीदकोट जिले में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले को रोकने की कोशिश की गई. इस दौरान बादल समर्थकों और रोकने की कोशिश करने वालों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. ये पता नहीं चला है कि बादल के काफिले को रोकने की कोशिश क्यों की गई.

पुलिस ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल दीप सिंह वाला गांव में सरपंच के रिश्तेदार की मौत पर दुख जताने गए थे. उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. जब उनका काफिला गांव से निकल रहा था, तो भारत नौजवान सभा नाम के एक समूह से जुड़े कुछ गांव वालों ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. अकाली कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई.

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *