• Sun. Jun 21st, 2026

Gyan Bharti Public School में उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया योगोत्सव

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

पत्रकार चंचल गोस्वामी

 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योगाभ्यास का संचालन

#विद्यालय_के_क्रीड़ा_शिक्षक_पंकज सिंह एवं मो आरिफ द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम मे

#विद्यालय_के_प्रधानाचार्य चंचल कुमार चंद्रा भी उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नीरज सिंह ने कहा कि, “योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सफल जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण जीवनशैली बन चुका है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा नैतिक रूप से सशक्त बन सकें।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अनु कुमारी, काजल कुमारी,खुशी दास, काजल साव, रिया तिवारी, रूबी सेन, मेघा गुप्ता ,प्रीति प्रिया, अंकित ,बिंटू दास , लिपि, बिपिन ओझा , सलीम अंसारी, हरमिंदर कौर, सिद्धार्थ कुंभकार, संगीता सिंह, तंजया, इंद्रजीत चटर्जी, चंदू कर , आकांक्षा, सानिया, संदीप सिंह संजीव सिंह , खालिद अंसारी इत्यादि का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *