• Sun. Jun 21st, 2026

योग से निरोग जीवन का संदेश, बड़कागांव थाना परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बड़कागांव थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, जवान, पत्रकार एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया गया तथा लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *