
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी, बराकर कुल्टी के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पालन करते हुए लोगों ने योगाभ्यास किया ।

इस दौरान बराकर गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां ट्रस्ट के सदस्यों सहित मारवाड़ी महिला समिति कुल्टी शाखा की अध्यक्ष साक्षी पोद्दार एंव आसपास के क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया । वहीं हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल में सभी शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों ने योगाभ्यास किया । बराकर नदी तट स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय स्कूल में बच्चों ने योगाभ्यास किया ।

इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । कुल्टी क्लब के समीप क्रीड़ा भारती कुल्टी नगर के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया । वही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी पुलिस द्वारा फाड़ी परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जहां पुलिस बल के जवानों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित योग तथा उसे करने के तरीके और उसके फायदे के बारे में समझाया गया । लोगों ने कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ तथा निरोगी जीवन जीने हेतु योग अभ्यास करने का दृढ़ निश्चय किया । कुल्टी के वार्ड नंबर 17 के भाजपा पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया । सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित कुल्टी क्लब के समक्ष विभिन्न समाजिक संगठन और सीआईएसएफ के जवान द्वारा संयुक्त रुप से योग किया गया ।
केंदुआ बाजार स्थित सेठमोतीलाल तुलसीराम आर्दश विधालय में स्कूल संचालक सुमित खाटूवाला के नेतृत्व बच्चों ने योग किया । सेल के गोल्फ मैदान में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशिक्षक के माध्यम से योग दिवस मनाया गया । बोहाल के हाट पाड़ा खेल मैदान में योग दिवस का पालन किया गया । संन्यासी स्थान और एलसी मोड़ में भी योग दिवस मनाया गया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
