• Sat. Sep 19th, 2026

एमएमडीआर संशोधन के विरोध में गम्हरिया में झामुमो का धरना, कानून वापस नहीं होने पर आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 19, 2026
crescent ad
गम्हरिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन के माध्यम से झारखंड के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने बताया कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में विरोध कार्यक्रम चलाया जा रहा है और गम्हरिया के बाद सरायकेला एवं राजनगर में भी आंदोलन जारी रहेगा।
केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि झामुमो इस कानून का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
धरना में केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, झायुमो जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, अमृत महतो, सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान, सन्नी सिंह, राजेश गोप, बबलू प्रधान,बनवाली दास, रॉकी कालिंदी, मंगल माझी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *