• Mon. Aug 10th, 2026

Gamhariya : गम्हरिया थाना ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, कीमत करीब दो लाख रुपये

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 10, 2026
crescent ad
गम्हरिया। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्का जैन कॉलेज जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दोनों युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवनपुर निवासी मोहम्मद कलीम खान और कोलाबिरा निवासी प्रदीप महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद कलीम खान के पास से 9 ग्राम तथा प्रदीप महतो के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,
जिसके बाद सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ कहां से मिला और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए संवेदनशील एवं संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *