• Fri. May 8th, 2026

खेलो सांसद के तहत बजरंग क्लब नया बस्ती के द्वारा तीन दिवसीय रात्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज 

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2025
crescent ad

 

नावाडीह / बोकारो तुलसी प्रसाद

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल के नया बस्ती में शुक्रवार की रात्री खेलो सांसद के तहत बजरंग क्लब नया बस्ती द्वारा तीन दिवसीय रात्री फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित किया। खेल का शुरुआत बोकारो थर्मल डीवीसी सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने किक मारकर किया। मनीष चौधरी ने कहा की खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। फुटबाल खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वस्थ रहती हैं।

खिलाडी को प्रत्येक दिन ग्राउंड में दो घंटा अभ्यास करना चाहिए जिससे उसका खेल में रूचि बना रहें। जो खिलाडी लगातार अभ्यास करता हैं उसको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता हैं। मौके पर खेल आयोजन कर्ता सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया की फ़ाइनल मैच के दिन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो,मांडू विधायक निर्मल महतो शिरकत करेंगें। मौके पर भाजपा नेत्री सीमा देवी,कांग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी,आजसू नेत्री रीता देवी,भाजपा नेता विश्वनाथ यादव, रोशनलाल यादव, दिनेश यादव, विजय सिंह, दिलीप यादव, शिबू प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *