• Sat. Apr 25th, 2026

दारू पुलिस रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2025
crescent ad

 

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर दारू थाना व पुलिस प्रशासन की ओर से दारू प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया। दारू थाना प्रभारी सफीक खान, सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद और अंचलाधिकारी राम बालक कुमार के नेतृत्व में दारू चौक, पेटो चौक,हरली चौक,तिलैया मंदिर, झुमरा चौक, दीपू चौक समेत अन्य स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया। दारू थाना प्रभारी सफीक खान और सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा ने सभी से शांतिपूर्ण व सौहार्द तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखेगी, लोग संयमित एवं अनुशासित तरीके से पर्व-त्योहार मनायें । जुलूस में चलते समय शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर के कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो इसका ध्यान रखेंगे। डीजे पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखेगी, सावधानी से सोशल मीडिया का उपयोग करें, किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों का सत्यापन प्रशासन से जरूर करा लें। तय रूट पर ही जुलूस निकालेंगे । सभी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। आपसी सौहार्द और त्योहार के शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च उपस्थित दारू थाना प्रभारी सफीक खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद ,अंचल अधिकारी राम बालक कुमार, सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा,गणेश हंसदा, पवन कुमार लोग थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *