
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) –
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना द्वारा अपने (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (यक्ष्मा) मरीजों के बीच 60 पोषण किट का वितरण किया गया।

यह वितरण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निक्षय योजना के अंतर्गत उपायुक्त हजारीबाग के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम में डीवीसी कोनार परियोजना के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए पोषण अत्यंत आवश्यक है।
डीवीसी जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
डीवीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई 60 पोषण किट में चना, मसूर दाल, अरहर दाल, गुड़, सरसों तेल, सोया तेल तथा सोयाबीन सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी, जिन्हें विष्णुगढ़ चिकित्सालय को सौंपा गया।
कार्यक्रम में प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण करते हुए कहा कि ऐसे मरीजों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में डीवीसी द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर टीबी यूनिट के शुभम कुमार, राजेश कुमार, डीवीसी के डॉ. बी.एन. मंडल तथा सीएसआर प्रभारी टेकलाल महतो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
