
बोकारो थर्मल –
बोकारो थर्मल स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय पिछले लगभग छह माह से नियमित पशु चिकित्सक के अभाव में संचालित हो रहा है।

पूर्व चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद अब तक नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने से क्षेत्र के पशुपालकों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयों की भी कमी बताई जा रही है।
चिकित्सालय में कार्यरत एक निजी पशु चिकित्सक ने बताया कि एक माह के भीतर नए डॉक्टर की नियुक्ति होने की संभावना है। हालांकि नियुक्ति कब तक होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से पशुपालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इधर, राज्य सरकार द्वारा पशु चिकित्सा सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1962 पर संपर्क करने का प्रयास करने पर भी लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नंबर सेवा में उपलब्ध नहीं है, जबकि इसी हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार सरकारी पशु चिकित्सा वाहनों पर किया जा रहा है।
इससे लोगों में नाराज़गी है और वे इसे सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बता रहे हैं।
पशुपालकों का कहना है कि समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिलने से मवेशियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित विभाग से शीघ्र नियमित पशु चिकित्सक की नियुक्ति, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हेल्पलाइन सेवा को प्रभावी बनाने की मांग की है।
झारखंड सरकार को बोकारो थर्मल के पशु चिकित्सालय में डॉक्टर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं कब तक बहाल हो पाती हैं इस पर ध्यान देने कि आवश्यकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
