• Sat. Jul 18th, 2026

DVC मुख्यालय के उपमहाप्रबंधक ने अंधुवा गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

DVC मुख्यालय, कोलकाता के CSR उपमहाप्रबंधक बी.जी. होल्कर ने DVC CSR द्वारा गोद लिए गए अंधुवा गांव का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने गांव में स्थापित सोलर पंप एवं सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

 

अंधुवा गांव, जहां अधिकांश आबादी आदिवासी समुदाय की है, वहां DVC द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

निरीक्षण के दौरान उपमहाप्रबंधक ने ग्रामीणों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेती से आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी देते हुए कृषि को आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच नींबू, तेजपत्ता तथा अन्य फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। उपमहाप्रबंधक ने पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

 

इस अवसर पर DVC बोकारो थर्मल के CSR प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

 

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा DVC की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि CSR के माध्यम से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने DVC द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए खेती को बढ़ावा देने और पौधों की देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

DVC प्रबंधन ने कहा कि अंधुवा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में CSR के माध्यम से भविष्य में भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *