
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि आगामी 18 नवंबर 2026 को अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले ‘एक और अवसर कैंप’ में अनिवार्य रूप से पहुंचें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।इस संबंध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के संवैधानिक अधिकार के उपयोग की पहली और आवश्यक शर्त है। इसलिए जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।श्री राय ने विशेष रूप से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) वाली सूची में गलती से शामिल हो गया है, ऐसे नागरिक तत्काल अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अथवा कांग्रेस के बीएलए-2 से संपर्क कर इसकी जानकारी दें, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक जांच एवं सुधार की प्रक्रिया पूरी कर उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए उचित पहल की जा सके।उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत प्रविष्टि के कारण मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए।उन्होंने जिले के सभी बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) से भी विशेष अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें तथा 18 नवंबर को आयोजित होने वाले शिविर में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही छठी एवं अंतिम बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में भी अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके।श्री राय ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बीएलए-2 एवं कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
