• Wed. Apr 22nd, 2026

गोविंदपुर प्रखंड के क़ुरची प्राथमिक विद्यालय के जमीन हथियाने के आरोप को लेकर जेबीकेएसएस द्वारा धरना प्रदर्शन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 8, 2025
crescent ad

 

गोविंदपुर : गोविंदपुर अंचल कार्यालय के समक्ष जेबीकेएसएस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

 

जिसमें आरोप लगाते हुए कहा गया कि बागसुमा पंचायत अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय कुरची का 1.72 डिसमिल जमीन को माफीया कब्जा कर रहे हैं। सरकारी जमीन का अंचल कार्यालय द्वारा रसीद काटा दिया गया है। जेवीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, कुश महतो ने कहा कि स्कूल की जमीन को भू माफिया द्वारा सीओ एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है। हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा।

 

जेबीकेएसएस के लोकसभा प्रत्याशी एकलाख अंसारी ने कहा कि जमीन दलालों को संरक्षण दिया जा रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अंचल कार्यालय घूसखोरी का अड्डा बन गया है । जनता दरबार में आए एक भी आवेदनों का निष्पादन नहीं हो पाया है। म्यूटेशन के लिए घूसखोरी चरम पर है। प्रखंड के लोग परेशान हैं। अमीन माफी के लिए भी रिश्वत देना पड़ता है । कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए।

 

अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में कुश महतो, महेश महतो, चंडी महतो बलराम महतो वासुदेव महतो तालेश्वर साव मुकेश महतो एकलाख अंसारी आदि शामिल थे। इस संबंध में अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 20 से 25 वर्ष पूर्व सरकार ने एससी समुदाय को उक्त जमीन बंदोबस्ती कर दी है। जिसका नया खतियान, पंजी टू बन गया है। रसीद भी कट रहा है। इसमें अंचल कार्यालय का कोई लेना देना नहीं है। ‌ एससी समाज के लोग ही अपना मकान बनवा रहे हैं।

 

आंदोलनकारी जिसे गैर अबाद भूमि बता रही है। सरकार गैरआबाद भूमि को ही जरूरतमंद लोगों को बंदोबस्ती करती है। पूरी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *