

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), धनबाद द्वारा आज गोविंदपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, नगरकियारी में प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), धनबाद के अधिकार मित्र श्री पंकज वर्मा ने युवाओं को नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से इस सामाजिक चुनौती के विरुद्ध आगे आकर नेतृत्व करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत, धनबाद के उपनिदेशक श्री सूर्यकांत कुमार ने MY भारत के उद्देश्यों, युवा सशक्तीकरण तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

मेरा युवा भारत, धनबाद की ओर से श्री नव कुमार दत्ता ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए MY भारत द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि MY भारत युवाओं को अपनी प्रतिभा विकसित करने, नेतृत्व क्षमता को निखारने, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नशामुक्ति की शपथ ली।
कार्यक्रम में श्री सुबिश साह, कार्यक्रम सहायक,श्री अशोक मालाकार जी, विपिन मंडल जी सहित MY भारत के स्वयंसेवक श्री किशोर झा, श्री मेहताब आलम एवं श्री अमन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन MY भारत स्वयंसेवक श्री मदन महतो के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
