
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे दो युवकों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए।
मृतकों की पहचान बंतानगर (धोबोडुंगरी) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार तथा मीरुडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रविवार दोपहर एक ही बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण रविवार शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।
घंटों की खोजबीन के बाद शाम तक सोनू लोहार का शव कुलूपटांगा क्षेत्र से बरामद किया गया। इसके बाद शुभम शर्मा का शव भी खोज लिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
