
सरायकेला : श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा (मठी चार) शाखा जयदा मंदिर की ओर से जयदा शिव मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत नागा सन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज सह जयदा बाबा उर्फ उड़िया बाबा की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
*24-25 मई को रुद्राभिषेक महायज्ञ*
जायदा मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 मई 2026 रविवार एवं 25 मई 2026 सोमवार को सुबह 9 बजे से रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।
*26 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा*
26 मई मंगलवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।
*श्रद्धालुओं से अपील*
महंत केशवानंद सरस्वती ने चांडिल, सरायकेला, जमशेदपुर सहित पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जयदा बाबा की कृपा से हर साल हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं। मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
