• Mon. Jun 15th, 2026

रोजगार के लिए ग्रामीणों ने किया मोनेट वाशरी का चक्का जाम

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट:- सुरज कुमार

 

झरिया: बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी स्थित स्टील प्लांट (मोनेट) में रैयत स्थानीय बेरोजगार युवा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने 16 स्थानीय बेरोजगार को कार्य पर रखने सहित 5 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चिकालीन चक्का जाम कर दिया। जिससे ट्रांसपोटिंग व प्लांट ठप हो गया। द्वितीय पाली से प्लांट बंद हो गया।

 

वही प्रबंधन ने नो वर्क नो पे का नोटिस चिपका दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष स्वरूप राय ने कहा कि 30 सितंबर को झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी।

 

जिसमे पूर्णिमा सिंह के पहल पर प्रबंधन ने भाटडीह के 16 ग्रामीणों को कार्य पर रखने पर सहमति जताई थी। परन्तु प्रबंधन वादाखिलाफी करते हुए अबतक एक भी युवक को रोजगार नही दिया हैं। अगर हमारी मांगो पर जल्द ही पहल नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह भी समर्थन पहुंचे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *