• Sun. Oct 18th, 2026

विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को दो तिरपाल भेंट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ

admin's avatar

Byadmin

Oct 18, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग लगने से प्रभावित केबुल बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता श्री अच्छे लाल महतो जी को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आज जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी की ओर से उन्हें दो तिरपाल भेंट किए गए। विदित हो कि बीती रात टिनप्लेट सब्जी मंडी स्थित श्री अच्छे लाल महतो जी की दुकान में आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में लगभग 60 हजार रुपये की सब्जियाँ जलकर नष्ट हो गई थीं।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया था। इसी क्रम में आज पीड़ित दुकानदार को राहत प्रदान करने के लिए दो तिरपाल उपलब्ध कराए गए, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी दुकान को दोबारा व्यवस्थित करने की दिशा में प्रयास कर सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, अशोक समंता, बंटी अग्रवाल, श्रीनू राव, अमरेंद्र कुमार एवं कमल गुप्ता जी उपस्थित रहे।

वहीं मौके पर दिनेश कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित दुकानदार के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि प्रभावित परिवार को यथासंभव सहायता मिले और वे जल्द से जल्द अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें।

उन्होंने विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *