• Wed. Sep 30th, 2026

BTPS में CISF का वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण, DIG अमित माथुर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने बुधवार को CISF इकाई बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट किया। निरीक्षण का उद्देश्य संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैयारियों और विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति का आकलन करना रहा।

BTPS परिसर पहुंचने पर इकाई प्रभारी सह उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर DIG अमित माथुर का स्वागत किया। इसके बाद उप निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में CISF जवानों ने सम्मान गार्ड प्रस्तुत किया।

निरीक्षण के दौरान DIG ने बैरक, क्वार्टर गार्ड, केंद्रीय पुलिस कैंटीन सहित संयंत्र के अलग-अलग सुरक्षा पोस्टों का जायजा लिया। उन्होंने अग्नि नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद उन्होंने DVC-BTPS के संयंत्र प्रमुख सह परियोजना प्रधान सुशील अरजरिया के साथ बैठक की। बैठक में संयंत्र की सुरक्षा, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी तथा पावर प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें DIG अमित माथुर ने CISF अधिकारियों और जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर इकाई प्रभारी सह उप कमांडेंट अरुण प्रसाद, सहायक कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज, अरुण कुमार गिरी समेत CISF के 70 से अधिक अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *