• Sun. Nov 8th, 2026

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर निर्माण जनकल्याण फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं फल वितरण किया , कार्यक्रम में विधायक सरयू राय हुए शामिल

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर निर्माण जनकल्याण फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, धतकीडीह, जमशेदपुर में कैंसर जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष नैमा हुसैन ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में शहीद निर्मल महतो स्मृति समिति के अध्यक्ष लालटू महतो, गौतम कुमार बोस, अनीमा बोस और राज कुमार दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने और मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कैंसर के खिलाफ जागरूकता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से मरीजों और उनके परिवारों को सहयोग एवं हौसला मिलता है। इस अवसर पर निर्माण जनकल्याण फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, हिना परवीन, जोहरा खातून और अनीता देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जाबिर हुसैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार दास ने किया। आयोजन के माध्यम से संस्था ने कैंसर जागरूकता और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed