• Fri. Oct 9th, 2026

BBMKU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्रों को प्रदान की उपाधियां

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्र-छात्राओं को उपाधियां एवं डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में धनबाद के (DC): Shri Aditya Ranjan और (SSP): Shri Prabhat Kumar उपस्थित थे

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को समाज व राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

समारोह का मुख्य आकर्षण डुमरी विधायक जयराम महतो रहे, जिन्हें विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर परिसर में हर्ष का माहौल रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, सीनेट सदस्य, सिंडिकेट सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षकगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed