• Sun. Apr 19th, 2026

Adityapur : सालडीह बस्ती में नाली निर्माण योजना का शिलान्यास, जल निकासी समस्या से मिलेगी राहत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 स्थित सालडीह बस्ती में रविवार को ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का उद्घाटन संजय सरदार, अंकुर सिंह और शांतनु घोष ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद शांतनु घोष ने कहा कि यह योजना लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इनमें गणेश कालिंदी, सपन दास, विष्णु गोराई, राजीव, बप्पी राय, संजय गुप्ता, निरंजन मुछुआ, सदैव आदित्य देव, बिरजू महतो, बीजू महतो, अनिल महतो, पिंटू, पंकज गोराई, गोपाल घोष और कल्याण भद्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *