• Sun. Apr 19th, 2026

जिला भाजपा कार्यालय सरायकेला में डा० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : दिनांक: 19 अप्रैल 2026 को जिला भाजपा कार्यालय सरायकेला में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती के सूअवसर से चल रहे कार्यक्रमों के तहत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सरायकेला में जिला अध्यक्ष श्री हरे कृष्णा प्रधान जी के अध्यक्षता में बिचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बढ़कुवर गगराई जी उपस्थित रहे।

उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने वंचित समाज और महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अधिकार दिलवाने की खातिर अपना पूरा जीवन लगाया है ।

वह वकील,शिक्षाविद होने के साथ साथ एक दूरदर्शी राजनेता भी थे ।

अपने संबोधन में श्री गगराई ने डॉ अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई ।

उनके अलावा आदित्यपुर के महापौर श्री संजय सरदार ने भी अपने विचारों से लोगों को संबोधित किया ।

उन्होंने कहा भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करती है ।

बिचार गोस्टी के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व जिला के सभी 23 मंडल कमेटियों के सभी पदाधिकारियों का मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा जिला संगठन जिला में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं पर मुखर होकर आंदोलन करेगा,पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने का काम करेगा, उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनावों में जिला संगठन जीत दिलवायेगा ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री अनन्तराम टुडू,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ महतो,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुनील श्रीवास्तव,मंचासीन थे ।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश मिश्रा जी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री डॉo भूषण टुडू जी ने किया।

संपन्न हुए कार्यक्रम मुख्यरूप से सतीस शर्मा,अमितेश अमर,ललन शुक्ला,रितिका मुखी,सूर्या देवी,पप्पू वर्मा,शम्भु मंडल,बद्री दारोग़ा,सावित्री बानरा,बलदेव मंडल,बीजू दत्ता,आकाश रंजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही ।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *