• Thu. Apr 16th, 2026

भाजपा की जनाक्रोश रैली और धरना को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2025
crescent ad

बड़कागांव। राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व दमनकारी नीति के विरुद्ध आगामी 24 जून को  प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन को लेकर तैयारी बैठक बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता में की गई।

जिसका संचालन बड़कागांव मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद ने किया।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सह हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व दमनकारी नीति के विरुद्ध आगामी 24 जून को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का धरणा- प्रदर्शन भब्य होगा तथा सरकार को जगाने के साथ -साथ प्रखंड व अंचल में ब्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

जिसके लिए भाजपा दृढ़ संकल्प है।
मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव मण्डल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, बेचन साव,मनीष पाण्डेय,कजरु साव, इंद्रभूषण कुमार,किशोर राणा, बिनोद कुमार, बासुदेव कुमार, रामस्वरूप महतो, नंदलाल महतो,अरुण मालाकार,विकास कुमार, शिवशंकर कुमार , सुमन गिरी, विजय यादव,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *