
आदित्यपुर। अनिल कुमार वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 4 में निःशुल्क मेडिकल एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का नेतृत्व डॉ. कुणाल वर्मा एवं डॉ. केतन वर्मा ने किया। मरर्ची हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में आदित्यपुर, गम्हरिया एवं जमशेदपुर के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा संबंधी जांच का लाभ उठाया।
इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, खिरोद सरदार, सुरेश धारी, ओम प्रकाश, सुबोध सारण, दिवाकर झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे अनिल कुमार वर्मा की स्मृति को समर्पित एक सराहनीय प्रयास बताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
