
सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई द्वारा सरायकेला के पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार को एक भव्य जिला स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VBG RAM G को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को योजना की बारीकियों से अवगत कराया गया।


कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक और रमेश हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा इस योजना के तहत अब ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। स्थानीय स्तर पर आय और स्वाभिमान मिलने से गांव के युवाओं और श्रमिकों का पलायन रुकेगा।
विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब हमारे गांव विकसित होंगे।
बोदरा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल इस जनहितैषी योजना का अनावश्यक विरोध कर रहे हैं, जबकि यह योजना मनरेगा से कहीं अधिक बेहतर और पारदर्शी है।
कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर किसानों, मजदूरों और कुशल श्रमिकों को इस योजना के बारे में बताएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता मोदी सरकार की इस गारंटी को जन-जन तक पहुंचाई ताकि अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। सम्मेलन में भाजपा की वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा अपना अपना व्यकतव रखा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव ,विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य, नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, मंडल अध्यक्ष बीजू दत्त, मंडल महामंत्री सुमित चौधरी, पिंकी मोदक, विजय महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
