• Wed. May 6th, 2026

मनरेगा के तहत प्रखंड के सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन।

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2025
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में मनरेगा के तत्वाधान , सभी पंचायत में रोजगार दिवस विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों बीपीओ, बीपीएम एवं मनरेगा अंतर्गत मनरेगा मेट, बागवानी,

लाभुक को प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार तथा मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौसला आफजाई किया गया। कुल 13 लोग सम्मानित किए गए।

जिसमें रेखा देवी, जयनाथ नायक, विकास कुमार,संतोष नायक, कैलाश नाथ चौबे ,गणेश राम, अनंत किशोर कुशवाहा ,गीता देवी, ममता देवी संगीता कुमारी ,प्रमिला कुमारी, सीता कुमारी, रामप्रकाश कुमार एवं महेश महतो का नाम शामिल है। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से बीपीओ अरुण कुमार पासवान, हीरो महतो, आशीष कुमार, भास्कर राज, प्रकाश कुमार ,अनंत कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार के अलावा अनुपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *