• Wed. Apr 15th, 2026

सरायकेला में पीस फेलोशिप पर सेमिनार का आयोजन”

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 9, 2025
crescent ad

 

सरायकेला : आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन और रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट (बिहार-झारखंड) द्वारा पीस फेलोशिप पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट प्रतीम बैनर्जी ने रोटरी के कर्तव्यों और विश्व युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

 

उन्होंने जल संकट पर भी प्रकाश डाला, बताया कि धरती पर केवल 4 फीसदी पेयजल है, और हमें इसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि देश की सरकार हर घर जल मिशन के तहत काम कर रही है और हमें भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता है।

 

इस सेमिनार में पीस फेलोशिप के प्रमुख रोटेरियन मनोज तिवारी ने भी विषय वस्तु पर प्रकाश डाला और बताया कि शांति के लिए काम करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के 5 टॉप यूनिवर्सिटी में पीस सेंटर की स्थापना की गई है ताकि लोगों को शांति के लिए तैयार किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *