• Sun. Nov 29th, 2026

अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अध्यक्ष मनमोहन सिंह के नेतृत्व में घोड़ाबांधा पहुंचे पत्रकार, शोक संतप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
जमशेदपुर । प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के सदस्यों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।
क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अर्जुन मुंडा एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। पत्रकारों ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि सायरा मुंडा का 92 वर्ष की आयु में पिछले दिनों निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। इस दुखद घटना से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनमोहन सिंह के साथ उपाध्यक्ष सुमित सिंह, कुनाल कुमार, दयाल लायक, बलराम पांडा, विपिन मिश्रा, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *