• Sun. Jun 21st, 2026

सरायकेला : 12 वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास* *विकास आयुक्त रहीं मुख्य अतिथि, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया भाग*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 21, 2026
crescent ad
सरायकेला:  आयुष विभाग की ओर से *12 वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित *इंडोर स्टेडियम* में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, थाना प्रभारी विनय कुमार , डॉक्टर पूनम कुमारी , ने दीप प्रज्वलित कर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष *मनोज कुमार चौधरी* ने भी सहभागिता करते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
योगाभ्यास के बाद श्री चौधरी ने कहा, _“आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या, तनाव और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी जरूरत है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है।”_

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालना चाहिए। नियमित योग से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्री चौधरी ने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, _“स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं।”_


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *