• Mon. Nov 2nd, 2026

गम्हरिया थाना दुष्कर्म पर भाजपा के आरोपों का सन्नी सिंह ने दिया जवाब, कहा- कार्रवाई के बावजूद मुख्यमंत्री को निशाना बनाना राजनीतिक दोहरापन,15 पुलिसकर्मियों के निलंबन और एसआईटी जांच का दिया हवाला, बोले- पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर किए जा रहे हमलों का झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी की कार्रवाई पर संतोष जताया।
सन्नी सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों का निलंबन और एसआईटी जांच शुरू होना पुलिस प्रशासन की जवाबदेही दर्शाता है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि इतनी कार्रवाई के बाद एसपी तत्काल और क्या कर सकते थे?
उन्होंने उत्तर प्रदेश के ललितपुर, रीवा, गुजरात, असम और हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में पुलिसकर्मियों पर लगे यौन अपराध के आरोपों का उल्लेख करते हुए भाजपा पर दोहरे राजनीतिक मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्नाव रेपकांड का जिक्र करते हुए कहा कि किसी एक आरोपी के अपराध के लिए पूरे संगठन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
सन्नी सिंह ने कहा कि गम्हरिया मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला सुरक्षा को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विषय बनाने के बजाय पीड़िता को न्याय दिलाने और पुलिस व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देना जरूरी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *