
आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना रोड में अवैध निर्माण के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति बनाए जा रहे निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया।
दंडाधिकारी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि नगर निगम की पूर्व रोक के बावजूद धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी था, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
कार्रवाई के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डॉ. आनंद कुमार आनंदमय, सहायक नगर नियोजन डॉ. मीत फतेवार, नगर प्रबंधक सौरभ वर्मा, रॉबिन कच्छप, देवाशीष प्रधान तथा निगरानी टीम के सदस्य मौजूद रहे। आदित्यपुर थाना से पुलिस बल की उपस्थिति में पूरे भवन को सील किया गया। भवन निर्माणकर्ता अजय त्रिपाठी पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
