• Thu. Apr 16th, 2026

आदित्यपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 750 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा, मुर्शिदाबाद से की जाती है सप्लाई, पुलिस अधीक्षक को मोगली की तलाश,जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2023
crescent ad
  1. आदित्यपुर:  सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एसपी द्वारा टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल वह जमशेदपुर के हल्दीपोखर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था और वह मुर्शिदाबाद का रहने वाला है उन्होंने बताया कि तस्कर को कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर मोगला द्वारा ब्राउन शुगर उपलब्ध कराए गए थे. मोगला के खिलाफ कुर्की वारंट निकालने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के आदित्यपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर अवैध नशा के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. यह उनके टॉप एजेंडे में शामिल है.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *