• Thu. Aug 27th, 2026

Adityapur : सहारा-सिंडिकेटवासियों को मिली राहत,सहारा गार्डन सिटी के क्लब हाउस में देंगे बोट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 27, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर सहारा गार्डन सिटी एवं सिंडिकेट क्षेत्र के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बूथ संख्या 171 एवं 172 के मतदाताओं को मतदान के लिए डीएवी स्कूल तक नहीं जाना पड़ेगा। दोनों मतदान केंद्रों को सहारा गार्डन सिटी के क्लब हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ मतदाताओं के नाम सहारा क्षेत्र से बाहर के बूथों में दर्ज होने के कारण स्थानीय लोगों को मतदान में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर क्षेत्र के कई निवासियों ने शशांक गांगुली और राजीव रंजन से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी उठाया गया।
स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया और अब बूथ संख्या 171 एवं 172 सहारा गार्डन सिटी के क्लब हाउस में ही संचालित होंगे। इससे सहारा गार्डन सिटी एवं सिंडिकेट क्षेत्र के मतदाता अपने क्षेत्र में ही मतदान कर सकेंगे। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह निर्णय काफी राहत देने वाला माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने इस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पहल करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *