• Wed. Aug 12th, 2026

Adityapur : राम मन्दिर सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 12, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा प्रकोष्ठ झायुमो के जिला उपाध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_14 स्थित राम मन्दिर सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आहूत किया जाएगा,
जो कि प्रातः 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा. त्रिनेत्रम आई अस्पताल के सहयोग से आहूत किए जाने वाले इस शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ बिपिन भी सेवा देंगे. उल्लेखनीय है
कि श्री झा के द्वारा अपने जन्मदिन 15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है. शिविर में नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन, शुगर जांच सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण भी निःशुल्क होगा.
आज झामुमो ऑफिस में प्रेस वार्ता में श्री झा ने बताया कि केक कटिंग के बाद जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण तथा भोग का वितरण भी किया जाएगा. कार्यक्रम में सांसद जोबा मांझी, झामुमो नेता गणेश महाली,
कालीपद सोरेन, भगलू सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोगों के अतिथि के रुप में उपस्थित रहने की संभावना है. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा, शेख हसन, संजय कुमार, देवांशु झा, रोहन झा, कट्टू दास, विष्णु बाउरी, राजेश ठाकुर, सूरज रोहन, रजत सिंह, मंत्रेश झा, दीपक कुमार, बीरेन्द्र तिवारी बाबू, चंद्रशेखर गुप्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *