• Mon. Apr 20th, 2026

आदित्यपुर थाना पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल को किया जप्त, दो मोबाइल गिराकर युवक हुए फरार, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 15, 2023
crescent ad

आदित्यपुर :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के हर एक नागरिक हर्ष -उल्लास के साथ जश्न मना रहे हैं. वहीं कुछ शरारती तत्व के लड़के अपने मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदल कर उसमें लंबी पाइप लगाकर 70 से 80 की तेज रफ्तार में सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहे हैं. साइलेंसर इस तरह बनाई गई है जिसमें बुलेट चलने की आवाज़ एवं तेज ध्वनि उसमें से निकल रही है. जिसे देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी खुद ही गस्ती के दौरान इन सभी मोटरसाइकिल को अपनी गाड़ी से पीछा  कर पकड़ा. पकड़ने के क्रम में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के मोबाइल भी गिर गए थे. जिन्होंने अपना मोबाइल छोड़कर भाग निकले.

बता दे की सरायकेला जिले में सड़क दुर्घटना काफी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए एसपी डॉक्टर विमल कुमार द्वारा सख्त आदेश दिया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाते रहना है. उसी क्रम में इन तीनों मोटरसाइकिलों को पुलिस बल एवं थाना प्रभारी द्वारा पकड़ा गया है. पकड़े गए मोटरसाइकिल की वाहन संख्या JH05DH8551, JH05CR4671, JH05DG1713 हैं. जिसमें दो मोटरसाइकिल सतबहनी के पास एवं एक मोटरसाइकिल आर आई टी मोर के पास पकड़ा गया है. उन सभी मोटरसाइकिल को जप्त कर आदित्यपुर थाना ले जाया गया है.

इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ रही है. जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *