
आदित्यपुर। सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक रविवार को रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 395 करोड़ रुपये की आदित्यपुर पेयजल आपूर्ति योजना के वर्षों से अधूरी रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 12 जून 2026 तक सीतारामपुर स्थित 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, नए पाइपलाइन उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं मिला तथा सपड़ा के 60 एमएलडी प्लांट को अगस्त 2026 तक चालू करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो 13 जून को पटेल चौक एवं आकाशवाणी चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया जाएगा। धरना की तैयारी के लिए एक उपसमिति का गठन किया गया है।
बैठक में विधायक सरयू राय के रेल आंदोलन का समर्थन किया गया तथा सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की गई। साथ ही आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रंजनी मिश्रा, महासचिव राजेश कुमार मुन्ना, अधिवक्ता संघ के महासचिव रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, डॉ. मृत्युंजय सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, मदन सिंह, महेंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार साव, आशीष कुमार धर, आयुष भगत आदि मौजूद थे।अंत में सुनील कुमार स्वाईं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
