• Sat. Oct 31st, 2026

Adityapur : कुत्ते के काटने पर अब मरीजों को मिलेगी राहत,स्वास्थ्य केंद्र मे रेबीज टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 31, 2026
crescent ad
Adityapur । आदित्यपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदित्यपुर में कुत्ते के काटने पर बचाव के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को कुत्ते के काटने की स्थिति में एंटी रेबीज टीका लगवाने के लिए अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा की जानकारी मिल सके।
स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि कुत्ते के काटने की स्थिति में लापरवाही नहीं बरतें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार एंटी रेबीज टीके का निर्धारित पूरा कोर्स अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक रहने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *