• Sun. May 31st, 2026

रन फ़ॉर यूनिटी – मैथन मैराथन” में गूंजा एकता और फिटनेस का संदेश, मेयर संजीव सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

मैथन : आज क्लब, मैथन द्वारा आयोजित “रन फ़ॉर यूनिटी – मैथन मैराथन” कार्यक्रम में धनबाद मेयर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा कि “युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। खेल और फिटनेस न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और एकजुटता का संदेश देते हैं।”

 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

मेयर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि YAC क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजकों को बधाई दी।

 

इस दौरान मेयर संजीव सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने स्वागत के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, खेल प्रेमी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *